सीएए को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों का होगा छत्तीसगढ़ प्रवास
रायपुर। नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है। ताकि आम लोगों के बीच इस अधिनियम को लेकर कोई भ्रम न हो। इस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देने केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय कृषिमंत्री कैलाश चौधरी 11 जनवरी को धमतरी के दौरे पर रहेंगे। वहीं 14 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री बाबूल सुप्रियो दुर्ग भिलाई में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारियों व केन्द्रीय मंत्री, सांसदों का प्रवास भी होगा।
19 जनवरी को केन्द्री मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कांकेर जिले के दौरे पर होंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सीएए को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा रही, जिसमें समाज का हर वर्ग हिस्सा ले रहा है।







.jpeg)












