बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |

अनोखा मामला, कोरोना निगेटिव महिला ने दिया कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म

अनोखा मामला, कोरोना निगेटिव महिला ने दिया कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म
Share

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना संक्रमण को अनोखा मामला सामने आया है. वाराणसी के बीएचयू के एसएस अस्पताल में कोरोना नेगेटिव महिला ने कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया है. इसको लेकर मेडिकल साइंस के विशेषज्ञ हैरान हैं. मिली जानकारी के अनुसार, चंदौली की महिला ने 25 मई को बीएचयू में बच्ची को ऑपरेशन से जन्म दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना टेस्ट में महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. पैदा होने के बाद बच्ची का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, इससे सभी हैरान हैं. फिलहाल महिला और कोरोना पॉजिटिव दोनों स्वस्थ हैं. अभी तक ऐसे कई मामले आए हैं जिसमें कोरोना पॉजिटिव महिला ने कोविड नेगेटिव बच्चे को जन्म दिया है. बीएचयू में अनोखा मामला है जिसमें कोरोना नेगेटिव महिला ने कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया. इस बारे में व्यवसायी अनिल प्रजापति ने कहा कि उनकी गर्भवती पत्नी सुप्रियो को 24 मई को अस्पताल में भर्ती कराया था. उसी दिन आरटीपीसीआर से कोरोना टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट नेगेटिव आई. 25 मई को सुप्रिया ने बच्ची को जन्म दिया. अस्पताल में बच्ची का कोरोना टेस्ट किया गया तो कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई. मुझे कुछ घबराहट महसूस हुई. फिलहाल मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं. 


Share

Leave a Reply