CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अनोखा मामला: पहले से शादीशुदा पुरुष और महिला ने अपने नए लिव इन रिलेशनशिप की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई

अनोखा मामला: पहले से शादीशुदा पुरुष और महिला ने अपने नए लिव इन रिलेशनशिप की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई
Share

गुड़गांव में अपने तरह का अनोखा मामला सामने आया है. एक पहले से शादीशुदा शख्स एक पहले से शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा है और दोनों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपने परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है. दोनों के परिवार इस लिव इन रिलेशनशिप का विरोध कर रहे हैं. हाईकोर्ट ने इस संबंध में गुड़गांव पुलिस को नोटिस भेजकर उससे जवाब मांगा है. महिला का परिवार इस रिश्ते से नाखुश है और वह जोड़े को धमकी दे रहा है. लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल के वकील ने याचिका में कहा है कि लिव इन रिलेशन में रहने वाले दोनों लोग अन्य के साथ शादी में बंध चुके हैं, इसलिए दोनों के जीवन को ज्यादा खतरा है. हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और अब इसकी अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई का समय दिया है. जस्टिस जे एस पुरी ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है.

गुड़गांव में लिव इन रिलेशन में रहता है कपल
याचिकाकर्ता 29 साल की ओपिशा और 49 साल के शब्बीर हैं. दोनों गुड़गांव के सोहना में साथ में रह रहे हैं. दोनों पहले से अन्य के साथ शादी कर चुके हैं. महिला ने याचिका में अपने पति का नाम मेंशन किया है जबकि पुरुष ने अपनी पत्नी का नाम नहीं लिखा है. कपल के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि दोनों लोग बड़े हैं और दोनों के बीच में अच्छी समझदारी है. दोनों सिर्फ इतना चाहते हैं कि उनकी लिव इन रिलेशन को मान्यता मिल जाए. इसलिए कपल ने तत्काल हाईकोर्ट में याचिका डाली है और तत्काल राहत की मांग की है. कपल चाहता है कि गुड़गांव पुलिस उनके रिश्तेदारों से जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करें ताकि अनावश्यक उनका परिवार उन्हें उत्पीड़न न करें.


जान और स्वतंत्रता का खतरा
महिला याचिकाकर्ता के मुताबिक पुरुष याचिकाकर्ता के साथ उनका बहुत लंबे समय से संबंध है. इसके बाद दोनों ने लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला किया. याचिकाकर्ता का कहना है कि परिवार की महिला सदस्य परेशान करने में ज्यादा आक्रामक है इसलिए उनकी जान और स्वतंत्रता का खतरा है. महिला ने यह भी कहा है कि वह अपने परिवार को यह सूचना दे चुकी है कि वह याचिकाकर्ता पुरुष के साथ रहना चाहती हैं, इसलिए वह परिवार का घर छोड़कर आ चुकी है. दोनों कहते हैं कि उन्होंने अपने परिवार को बहुत समझाने की कोशिश की, इसके बावजूद दोनों का परिवार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है. दोनों ने परिवार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में गुड़गांव पुलिस को 21 जून को आवेदन दिया लेकिन उन्होंने किसी तरह की सुरक्षा प्रदान नहीं की.

 


Share

Leave a Reply