नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अनोखी शादी: न घोड़ा न बग्घी न कार, शादी करने दूल्हा-दुल्हन पहुंचे पतीले में होकर सवार, यहाँ देखे

अनोखी शादी: न घोड़ा न बग्घी न कार, शादी करने दूल्हा-दुल्हन पहुंचे पतीले में होकर सवार, यहाँ देखे
Share

अलप्पुजा: केरल में तीन दिन की भारी बारिश से आई तबाही के बावजूद एक जोड़े ने अपनी शादी नहीं टाली। बदलाव केवल इतना किया कि घोड़े, कार या बग्घी के बजाय दूल्हा-दुल्हन एल्यूमीनियम के पतीले में सवार होकर विवाह करने पहुंचे और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

विवाह करने वाले अलप्पुजा के आकाश और ऐश्वर्या, दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। शहर में सड़कें पानी से भरी थीं। ऐसे में रिश्तेदार उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ स्थानीय भाषा में चेंबू कहे जाने वाले बड़े पतीले में बैठाकर पानी पर यात्रा करवाते हुए समारोह स्थल तक ले गए।

मंदिर प्रशासन ने सुझाया था उपाय
विवाह की तारीख पहले से तय थी, शुभ आयोजन को विकट समय में टालने के बजाय उन्होंने बरकरार रखने का निर्णय किया। उन्हें चेंबू में विवाह स्थल पहुंचने का उपाय मंदिर प्रशासन ने सुझाया और पतीले भी मुहैया करवाए। उनके विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कम आए लोग, लेकिन जोड़ा खुश
थालावड़ी के मंदिर के हॉल में हुए इस विवाह में काफी कम लोग पहुंच सके क्योंकि शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भरा है। विवाह के बाद आकाश और ऐश्वर्या ने बताया कि पहले ही कोविड-19 की वजह से मेहमानों की संख्या कम थी। हालांकि वे विवाह करके काफी खुश हैं।


Share

Leave a Reply