नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हुई अनोखी शादी: खाना बनाने वाले बर्तन में बैठ कर पहुंचे दुल्हा-दुल्हन, जाने कहा का है मामला

हुई अनोखी शादी: खाना बनाने वाले बर्तन में बैठ कर पहुंचे दुल्हा-दुल्हन, जाने कहा का है मामला
Share

केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की दुखद घटनाओं के बीच एक अच्छी खबर आई है. यहां पेशे से स्वास्थ्यकर्मी एक जोड़ा सोमवार को जलमग्न सड़कों से जूझते हुए एल्युमीनियम के एक बड़े बर्तन में बैठ शादीघर तक पहुंचने और शादी के बंधन में बंधने में सफल रहे. थलावडी में एक मंदिर के निकट जलमग्न शादीघर में दोनों की शादी हुई. शादी में बेहद गिनती के रिश्तेदार आए थे. टीवी चैनलों पर जोड़ा ''आकाश और ऐश्वर्या'' के खाना पकाने के बड़े बर्तन में बैठकर शादी के लिए जाने का दृश्य छाया रहा.
जिले में बढ़ रहे जलस्तर की रिपोर्टिंग करने वहां मीडियाकर्मी पहुंचे हुए थे. इस दौरान बाढ़ के बीच अनोखी शादी की जानकारी मिलने पर वे वहां पहुंचे तो नवविवाहित जोड़े ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से उन्होंने कम ही रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था.
उन्होंने बताया कि उनकी शादी सोमवार को तय थी और शुभ मुहुर्त की वजह से वे इसे टालना नहीं चाहते थे. उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन पहले मंदिर आए थे और तब वहां बिल्कुल पानी नहीं भरा था. पिछले दो दिनों में भारी बारिश की वजह से यहां पानी भर गया. दोनों स्वास्थ्यकर्मी हैं और चेंगन्नूर के एक अस्पताल में काम करते हैं.
बता दें कि केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कहर से अब तक मरनेवालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है. इधर, केरल में बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

 


Share

Leave a Reply