अनोखी खबर : महिला ने तीन बेटियों को दिया जन्म, पढ़िये पूरी खबर...
बैतूल : ग्राम माजरवानी की एक महिला ने गत दिवस तीन बेटियों को जन्म दिया। भैंसदेही अस्पताल से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। एक बच्ची ने जिला अस्पताल में जन्म लिया। तीनों नवजात बेटियों और महिला का स्वस्थ्य बताया जा रहा है। एंबुलेंस 108 सेवा के योगेश पवार ने बताया कि ग्राम माजरवानी निवासी रुकमी पत्नी सीताराम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पहले तो जननी एक्सप्रेस को बुलाने का प्रयास किया। हड़ताल होने के कारण 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई।







.jpeg)












