BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शिवनाथ नदी किनारे मिले अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, जाने कौन था हत्यारा

शिवनाथ नदी किनारे मिले अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, जाने कौन था हत्यारा
Share

बेमेतरा | शिवनाथ नदी किनारे मिले अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है । जहां युवक की हत्या कर लाश नदी किनारे फेंक दिया गया था। दरअसल पूरा मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के अमलडीहा गांव का है। जहां पर शिवनाथ नदी के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान गजेंद्र सोनवानी पिता कार्तिक राम सोनवानी उम्र 33 वर्ष निवासी बोरसी थाना भाटापारा के रूप में की । पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोपी मृतक गजेंद्र की पत्नी के प्रेमी मंतराम एवं दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या के कारणों में पता चला की मृतक गजेंद्र की पत्नी से मंतराम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 जनवरी को गजेंद्र मेला देखने चक्रवाय आया। उसी के साथ पत्नी का प्रेमी मंतराम और उनका दोस्त दिलेश्वर उसी के साथ मेला देखने पहुंचा हुआ था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी दिलेश्वर और मंतराम ने गजेंद्र को शराब पिलाई और बाद में गमछे से गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों में युवक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए नादघाट थाना क्षेत्र के अमलडीहा में शिवनाथ नदी के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया था।
 

Share

Leave a Reply