BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मार्निंग वाक पर निकले युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

 मार्निंग वाक पर निकले युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत
Share

महासमुंद। शुक्रवार सुबह एनएच 353 में पतेरापाली के पास मार्निंग वाक पर निकले युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पतेरापाली निवासी हेमलाल पटेल पिता रामसिंग पटेल (45) प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मार्निंग वाक पर निकला था उन्हें बागबाहरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

सर्पदंश से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली में गुरूवार देर रात एक महिला सर्पदंश से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए बागबाहरा सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला का नाम द्रोपती पति खगेश यादव है उन्हें सोते समय सांप ने काट लिया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

Share

Leave a Reply