ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा : शुक्रवार की शाम थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत छटीकरा वृंदावन रेलवे स्टेशन के निकट एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुशील कुमार योगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार योगी ने दी। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष लग रही है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। जबकि पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।







.jpeg)












