BIG BREAKING : पीएम मोदी की अध्यक्षता में UNSC की बैठक हुई शुरू, होंगे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चे
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हो गई है | इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भी हिस्सा ले रहे हैं | ब्लिंकेन इस बैठक से वर्चुअली जुड़े हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘समुद्री सुरक्षा का विस्तार : अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मामला’ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता कर रहे हैं |
सुरक्षा परिषद में यह बहस ऐसे समय में हो रही है, जबकि भारतीय नौसेना अगस्त की शुरुआत में दो महीने से अधिक समय के लिए दक्षिण चीन सागर, पश्चिमी प्रशांत और दक्षिण पूर्व एशिया जल क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों से युक्त एक नौसैनिक कार्य समूह तैनात कर रही है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में अपनी स्थिति को मजबूत करना है |
आज आतंकी घटना और समुद्री लुटेरों के लिए समंदर के रास्तों का इस्तेमाल हो रहा है, इसलिए हम इस विषय को सुरक्षा परिषद के पास लेकर आए हैं: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक(समुद्री सुरक्षा बढ़ाने) पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/pPkpH4TtAy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2021







.jpeg)












