राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
रायपुर | छत्तीसगढ़ में इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर राज्य के कई इलाकों में बेमौसम बारिश की भी सूचना है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आज बेमेतरा, कवर्धा और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई है। इधर प्रदेश में इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई इलाकों में पड़ रही जोरदार ठंड को देखते हुए सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों में अवकाश की तिथि में वृद्धि कर दिया गया है। प्रदेश के मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जता दी है। मौसम में आए अचानक बदलाव, बेमौसम बारिश ने प्रदेश के वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान को काफी गिरा दिया है। अंबिकापुर, पेण्ड्रा, बस्तर, जशपुर जैसे इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान का ग्राफ नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने निकट भविष्य में बेमौसम बारिश की संभावना भी जता दी है। इधर कवर्धा, बेमेतरा में हुई बेमौसम बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कल बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की सूचना मिली थी। इधर कवर्धा के वनांचल क्षेत्रों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ओलावृष्टि से जहां फसलों को नुकसान हो रहा है तो वहीं कड़ाके की ठंड ने अब लोगों को बेहाल कर दिया है।







.jpeg)












