BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12 वीं का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

आज जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12 वीं का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम
Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी कि शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अपलोड करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो रहा है। गौरतलब है कि इस साल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया है।

ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। हालात सामान्य होने पर इनकी परीक्षा कराई जाएगी। पिछले साल 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी छात्र पास हुए थे।


Share

Leave a Reply