नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

UPI Transaction: 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा UPI से लेन-देन, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट देना होगा इतना चार्ज

UPI Transaction: 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा UPI से लेन-देन, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट देना होगा इतना चार्ज
Share

 UPI Transaction: अगर आप यूपीआई के जरिए पेमेंट करते हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। नए वित्त वर्ष से डिजिटल पेमेंट महंगा होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 1 अप्रैल से यूपीआई से होने वाले मर्चेंट पेमेंट पर PPI चार्ज लगाया जाएगा।

क्या होगा असर?

सर्कुलर के मुताबिक NPCI की ओर से 0.5-1.1 फीसदी लगाए जाने की सिफारिश की गई है। यह चार्ज 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाया जाएगा। यह चार्ज सिर्फ उन्हीं लोगों को देना होगा जो मर्चेंट ट्रांजेक्शंस यानी व्यापारियों के लिए है। आम लोगों पर इसका असर नहीं होगा।

क्यों लिया गया फैसला?

रिपोर्ट के मुताबिक यूपीआई के जरिए पेमेंट होने वाले करीब 70 फीसदी पेमेंट 2000 रुपये से अधिक के होते हैं। नए सर्कुलर के मुताबिक अब यूपीआई पेमेंट पर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ सकती है। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) ने अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग इंटरचेंज फीस निर्धारित की है।


Share

Leave a Reply