Urfi Javed: कपड़े के नाम पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस...यूजर्स बोले- अच्छा हुआ ये पहनकर एयरपोर्ट नहीं गई
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर फैंस को अपने नए लुक्स से आश्चर्यचकित करती रहती हैं। हर बार उनका कोई न कोई नया स्टाइिल अभिनेत्री को चर्चा में ला देता है। उर्फी अपने कपड़ों के जरिए कुछ न कुछ प्रयोग अक्सर करती रहती हैं। हाल ही में वह शंख के जरिए अपने शरीर को ढंके नजर आई थीं। आज यानि सोमवार को उर्फी ने एक बार फिर अपने लुक के जरिए फैंस को चौंका दिया है। इस बार वह न्यूड कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई हैं।
र्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह न्यूड कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग की स्कर्ट पहने हैं। उर्फी ने मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए हैं और बालों में हाई पोनी बना रखी है। इसके अलावा उन्होंने डार्क मेकअप के जरिए अपने लुक को हाईलाइट किया है। पपराजी से उर्फी कहती हैं, ‘अरे मेरा तो पता नहीं क्या क्या चल रहा है…क्या क्या बताऊं, मेरी तो वाट लगी पड़ी है। आगे उर्फी ने कहा, ‘मेरा इतना लाइफ खराब हो गया, इतना लाइफ खराब हो गया, किस किस को बताऊं'।







.jpeg)












