BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आमिर खान पर यूजर्स ने लगाया लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी-खोटी

आमिर खान पर यूजर्स ने लगाया लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी-खोटी
Share

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वो कई मौकों पर साफ पार्यावरण पर बात कर चुके हैं। इसके अलावा वो जागरुकता फैलाने वाले कई संस्थानों से जुड़े हुए हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के बारे में जानकर आज चौंक जाएंगे। कई यूजर्स आमिर खान पर आरोप लगा रहे हैं कि वो लदाख के गावों में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान कचरा फैला रहे हैं।
वीडियो में दिखाया नजारा
दरअसल, हाल ही में कुछ यूजर्स ने आमिर खान के वीडियो शेयर किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है वो लद्दाख के वाखा गांव में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह वो और उनकी टीम शूटिंग के बाद कचरा छोड़ कर चली गई है।
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये तोहफा बॉलीवुड स्टार आमिर खान आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा लद्दाख के वाखा गांव के लिए छोड़ कर गए हैं। आमिर खान 'सत्यमेव जयते' में वातावरण के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब अपनी बारी आती है तो ये सब करते हैं'।

 

बचाव में आए फैंस
कई यूजर्स आमिर खान और फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आमिर के कई फैंस उनके बचाव में भी आए हैं, लोगों ने ट्वीट करेत हुए कहा है कि आमिर खान और उनकी टीम अभी भी शूटिंग पूरी करके वहां से गई नहीं है, वो जब जाएंगे तो सफाई जरूर करके जाएंगे।

 


Share

Leave a Reply