BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Share

 लखनऊ. उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज अचानक स्टेट प्लेन से दिल्ली पहुंचे| दोपहर करीब एक बजे वह लखनऊ से रवाना हो गए थे| जानकारी के अनुसार सीएम योगी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, इसके बाद उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात होनी है| माना जा रहा है कि इस बीच सीएम योगी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होगी. अचानक सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है|जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर स्टेट प्लेन से दिल्ली पहुंचे| शाम 4 बजे के करीब उनकी गृह मंत्री अमित शाह से बैठक होगी| इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम योगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होनी है|

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से उनकी ये मुलाकात यूपी में कई मुद्दों पर हो सकती है. इस पर पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन, आगामी विधानसभा चुनाव और वैक्सीनेशन आदि मुद्दे प्रमुख हैं, यूपी में वर्तमान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा हो सकती है|
बता दें पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के सत्ता के गलियाराें में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं, इन चर्चाओं के केंद्र में बीजेपी है| पिछले दिनों केंद्रीय टीम के लखनऊ दौरे, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात चर्चा में रही. हालांकि पार्टी नेतृत्व की तरह से इन मुलाकातों को औपचारिकता ही बताया गया और बैठकों को सामान्य प्रक्रिया|


Share

Leave a Reply