BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है वैकेंसी, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है वैकेंसी, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
Share

इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने ट्रेड्समैन और क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक साइट icts.res.in के माध्यम से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
ये है रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी का 01 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट बी का 01 पद, क्लर्क ए (स्थापना / सामान्य प्रशासन) का 01 पद, क्लर्क ए (लेखा / सामान्य प्रशासन) का 01 पद, ट्रेड्समैन बी (इलेक्ट्रिकल) का 01 पद और ट्रेड्समैन बी सिविल के 01 पद पर भर्ती की जाएगी.
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 55% अंकों के साथ स्नातक और वर्ड प्रोसेसिंग/डेटाबेस/लेखा प्रक्रियाओं में प्रवीणता और प्रतिष्ठित संगठन में अकाउंट्स में 5 साल का अनुभव होना जरूरी है. साइंटिफिक असिस्टेंट बी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ स्नातक और पुस्तकालय / सूचना विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
सैलरी
• एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी- 60,648 रुपये.
• साइंटिफिक असिस्टेंट बी- 60,648 रुपये.
• क्लर्क ए- 39,002 रुपये.
• ट्रेड्समैन बी- 39,002 रुपये.
यहां भेजें आवेदन पत्र
इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को उम्मीदवार डाक द्वारा “प्रधान प्रशासन और वित्त, आईसीटीएस-टीआईएफआर परिसर, सर्वेक्षण संख्या 151, शिव कोटे गांव, हेसरघट्टा होबली, उत्तर बैंगलोर 560089” पर भेजें.

 


Share

Leave a Reply