BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ा हथियार- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

 कोरोना के खिलाफ  वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ा हथियार- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय
Share

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की शुरूआत आज बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-18 से किया। अभियान में सफाई कर्मचारीगण भी शामिल हुए और विधायक के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता लाने तथा टीकाकरण कराने की अपील की। उपाध्याय ने कहा कि कोरोना की चैन को तोडऩे इस समय वैक्सीन से बड़ा कोई उपाय नहीं है, इसी बात को हम जन-जन तक पहुंचाने लगातार अभियान चला रहे है। 

श्री उपाध्याय ने आज जनजागरूकता अभियान का आगाज वार्ड के पहाड़ी चैक से किया और आंबेडकर नगर कालोनी और अषोक नगर क्षेत्र पहुंचकर इन मोहल्लों के प्रत्येक गली और घरों में जाकर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहने तथा घर में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी सदस्यों के वैक्सीनेषन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे सभी परिवारों के प्रति खुषी जताई जिन्होंने पूर्व में भी कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेषन करा लिया है। आज इस अभियान में सफाई कर्मचारी मित्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की। बाल गंगाधर तिलक वार्ड में जागरूकता अभियान चलाने के बाद श्री उपाध्याय ठक्कर बापा वार्ड पहुंचे और यहां भी वार्ड के प्रत्येक घरों मेंं जाकर लोगों को कोरोना से बचने तथा वैक्सीनेषन के लिए प्रेरित किया। 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के संदेष को सार्थक करने क्षेत्रीय विधायक श्री उपाध्याय ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे रोज सुबह 06 बजे से ही अभियान की शुरूआत करते हुए पष्चिम के प्रत्येक वार्ड में पहुंच रहे है। और लोगों को जागरूक करने कांग्रेस के साथियों के साथ घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जागरूकता अभियान के साथ ही वे जनमानस में मास्क का वितरण भी कर रहे हैं। 

श्री उपाध्याय ने कहा कि कोरोना वैक्सीन अभियान को लेकर लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। हम समाज के सभी वर्गों से अपील कर रहे हैं कि वे वैक्सीन जरूरत लगवाएं। कोरोना की चैन को अगर कोई तोड़ सकता है तो इस समय वैक्सीन से बड़ा कोई उपाय नहीं है। इसी बात को हम जन-जन तक पहुंचाने लगातार अभियान चला रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए पृथक से वैक्सीन सेंटर लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को भी विभिन्न सामुदायिक केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। 

Share

Leave a Reply