BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना से जान बचाने में वैक्सीन सहायक इससे डरे नहीं : विकास उपाध्याय

 कोरोना से जान बचाने में वैक्सीन सहायक इससे डरे नहीं : विकास उपाध्याय
Share

रायपुर। कोरोना जैसी घातक बीमारी से यदि कोई हमारी जान बचा सकता है तो वह वैक्सीन से ही संभव है। अत: वैक्सीन से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह हमारी जान की रक्षा करता है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश को जनसामान्य तक पंहुचाने व कोरोना के खिलाफ जारी जन जागरूकता अभियान आज शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 टाटीबंध ढांचा भवन क्ष्रेत्र में चलाया गया। इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि वैक्सीन को लेकर लोगों के मन मे डर/भय है इसे दूर करने कांग्रेस के साथियों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं वैक्सीन लगवाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है की वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है यह सुरक्षित है और हमारी जान की रक्षा करता है। श्री उपाध्याय ने  कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु समूह के नागरिकों के लिए नि:शुल्क वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है। जनता के मन मे बैठे भ्रम को दूर करने रोज सुबह 6 बजे से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश जा सके कि वैक्सीन से डरे नही। हम कांग्रेस के साथी इसीलिए घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं और लोगों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारा यही संकल्प है कि राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन हो। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना पूरी तरह समाप्त नही हो जाता उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Share

Leave a Reply