BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Vastu Tips : इस दिन कभी न ख़रीदे नई झाड़ू, घर में आने लगती है दरिद्रता, मां लक्ष्मी होती है नाराज़…

Vastu Tips : इस दिन कभी न ख़रीदे नई झाड़ू, घर में आने लगती है दरिद्रता, मां लक्ष्मी होती है नाराज़…
Share

 Vastu Tips : घर में झाड़ू का होना आम बात है झाड़ू के होने से ही घर की साफ सफाई होती है घर की सफाई का सबसे अहम हिस्सा झाड़ू में होता है लेकिन झाड़ू को लेकर भी वास्तुशास्त्र में कई बातें बताई गई हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू खरीदने के लिए कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, झाड़ू से जुड़े गलतियां हमारे किस्मत को खराब कर सकते हैं वास्तु शास्त्र में नई झाड़ू खरीदने वाह रखने की कई बातें बताई गई है तो आइए जानते हैं झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए

इस दिन ना खरीदें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हिंदू मासिक कैलेंडर में दो पक्ष होते हैं- कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष. नई झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष में ही खरीदनी चाहिए. शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू घर लाने के अशुभ परिणाम होते हैं. इसलिए शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू खरीदकर कभी घर ना लाएं.

घर में कब लाएं नई झाड़ू

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नई झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार सबसे अच्छा दिन माना गया है. शनिवार के दिन घर में नई झाड़ू लाना बहुत ही शुभ होता है. ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर के मालिक पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं.

घर में इन 3 जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू

वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए. क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता. इसलिए दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है.

वास्‍तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को कभी भी ऐसे स्‍थान पर नहीं रखना चाहिए जहां आते-जाते लोगों की नजर पड़े. बेडरूम में भी झाड़ू रखने से बचना चाहिए. तिजोरी के आस-पास भी कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए.

किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में अन्न की कमी आती है. साथ ही सूर्यास्त के बाद भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. जबकि सूर्योदय के साथ झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं.


Share

Leave a Reply