BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महाराष्ट्र-गुजरात की बाढ़ से महंगी हुईं सब्जियां, दिवाली से पहले राहत की उम्मीद नहीं

महाराष्ट्र-गुजरात की बाढ़ से महंगी हुईं सब्जियां, दिवाली से पहले राहत की उम्मीद नहीं
Share

 रायपुर : पश्चिमी भारत, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में भारी बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में टमाटर, गोभी, करेला के दाम 70 से 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।

रायपुर थोक सब्जी बाजार में अभी अन्य प्रांतों से 70 प्रतिशत सब्जियों की आवक बनी हुई है, जबकि 30 प्रतिशत सब्जियां ही स्थानीय हैं। हालांकि अभी बाढ़ प्रभावित राज्यों में प्रदेश से सब्जियों की सप्लाई की जा रही है। इस कारण दामों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

अभी नरमी की उम्मीद नहीं

  • डूमरतराई थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास ने बताया कि अभी सब्जियों की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों में फिलहाल कोई नरमी की उम्मीद नहीं है।
  • दरअसल अभी कई राज्यों में बाढ़ ने सब्जियों की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। टमाटर की फसलें खराब हो गईं। सही मात्रा में टमाटर की सप्लाई नहीं हो रही है।
  • इसी तरह की स्थिति अन्य सब्जियों के साथ भी है। खेतों में फसलें खराब हो गईं हैं। ऐसे में किसान दूसरी फसलों की उपज के लिए पौधे उखाड़ रहे हैं। कीमतों में कमी दीपावली के आसपास आएगी।
  • जानिए सब्जियों की कीमत (प्रति किलो में)

    • टमाटर: 40 से 50 रुपए
    • मुनगा: 60 से 70 रुपए
    • करेला: 70 से 80 रुपए
    • सेमी: 80 से 90 रुपए
    • भिंडी: 60 से 70 रुपए
    • परवल: 50 से 60 रुपए
    • गोभी: 80 से 90 रुपए
    • पत्ता गोभी: 30 से 40 रुपए
    • बरबट्टी: 60 से 60 रुपए
    • भाटा: 40 से 70 रुपए

Share

Leave a Reply