वाहन दुर्घटनाओं में हो रहा इजाफा, यातायात नियमों का पालन कराने में पुलिसकर्मी विफल, जाने पूरी खबर
रायपुर | शहर में आये दिन वाहन दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। घनी गलियों से लेकर शहर के व्यस्तम मार्गों में तेज गति वाहन चाहे दुपहिया हो या चौपहिया हो की गति में नियंत्रण नहीं होने के कारण आये दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग जीई रोड में चार लाइन होने के बाद भी दुर्घटनाओं में कमी होने के बजाय इजाफा हो रहा है। प्रदेश की यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने में विफल है। शहर के मुख्य मार्गों में लगे सिग्नल एवं स्पीड ब्रेकर भी वाहन चालकों के अनुसार दुर्घटनाओं में कमी लाने में विफल साबित हुए हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस के एडीजी आरके विज द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मियों की समीक्षा बैठक लेकर नई रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ है। उक्त समीक्षा बैठक पर टिप्पणी करते हुए पूर्व अपर कलेक्टर एसके तिवारी ने कहा कि केवल कागजी योजनाओं पर दुर्घटनाओं में कमी नहीं आएगी। बेहतर होगा कि यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए चौक चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो। तिवारी के अनुसार अविभाजित मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद पिछले 19 सालों में नवोदित छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस बल की संख्या में जिस तरह की वृद्धि होनी चाहिए थी वह परीलक्षित नहीं हो रही है। थानों में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है जिसके चलते सारे काम कम पुलिस बल के कर्मियों को ही करने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण सहित अन्य कानून व्यवस्था कायम करने में पुलिस बल में स्टाफ की कमी आड़े आ रही है जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गंभीरतापूर्वक विचार कर तत्काल नई नियुक्ति के आदेश जारी करनी चाहिए।







.jpeg)
.jpg)











