BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दीपावली के मद्देनजर मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े होंगे वाहन, जानिए कहा की है ये खबर......

दीपावली के मद्देनजर मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े होंगे वाहन, जानिए कहा की है ये खबर......
Share

कोरबा।दीपावली त्यौहार को देखते हुए पावर हाउस रोड व्यवसायिक क्षेत्र में सड़क पर वाहन पार्किंग न हों, इसके मद्देनजर आयुक्त राहुल देव ने मल्टीलेवल पार्किंग में वाहनों की पार्किंग कराए जाने तथा इस संबंध में यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि सुनालिया पुल से दर्री रोड की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर निगम द्वारा सर्वसुविधायुक्त मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिला खनिज न्यास मद से साढ़े 15 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही इस मल्टीलेवल पार्किंग में बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल का निर्माण पूरा किया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग के भूतल में वर्तमान में लगभग 130 कारों को पार्क किया जा सकता है। त्यौहारों के मौके पर कोरबा पुराने शहर विशेषकर पावर हाउस रोड, सुनालिया पुल से पवन टाकिज, रेलवे क्रांसिंग के मार्ग में आवागमन का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है तथा सड़क पर वाहन पार्क किए जाने से यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। दीपावली के अवसर पर कोरबा नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने तथा पावर हाउस रोड, व्यवसायिक क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग रोकने के मद्देनजर आयुक्त राहुल देव ने मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। आयुक्त  देव ने निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का सघन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूंकि मल्टीलेवल पार्किंग के भाग-1 एवं भाग-2 में निर्मित भूतल पार्किंग स्थल पर लगभग 130 कारें वर्तमान में पार्क की जा सकती हैं, अत: यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर दीपावली के मौके पर इस पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग कराना सुनिश्चित करें। 

 आयुक्त राहुल देव ने उक्त क्षेत्र के व्यापारीबंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली पर्व के अवसर पर पावर हाउस रोड में बढऩे वाले वाहनों के दबाव को कम करने एवं आवागमन सुविधाजनक बनाए रखने के मद्देनजर व्यापारीबंधु भी कुछ दिनों के लिए अपने वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाएं। इसके साथ ही उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे व्यापारीबंधुओं की एक बैठक लेकर उनसे आग्रह करें कि वे अपने वाहन पार्किंग स्थल पर रखें। निरीक्षण के दौरान आयुक्त  राहुल देव ने निगम के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे मल्टीलेवल पार्किंंग के बचे हुए शेष निर्माण कार्य के कार्यो में आवश्यक तेजी लाएं तथा कार्य को पूर्णता दें।


Share

Leave a Reply