BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के सांस्कतिक कार्यक्रम में कुलपति,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने भी की शिरकत

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के सांस्कतिक कार्यक्रम में कुलपति,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने भी की शिरकत
Share

रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के सांस्कतिक कार्यक्रम के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के एल वर्मा के आकस्मिक आगमन से महाविद्यालय परिवार अत्यंत अल्हादित हुआ उन्होंने अपने आशीर्वचन में छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी एवं महाविद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने का आशीर्वचन दिया । आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस, बेस्ट ऑफ वेस्ट, कार्ड बनाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न अनुसार रहे। बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी वंदना सिंह, द्वितीय स्थान पर कुमारी फायेका खान, तृतीय स्थान पर रोशनी वर्मा एवं मंजू साहू रही।  कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी मोनिका वर्मा, एवं रेहाना परवीन, द्वितीय स्थान नौशीन कुरैशी, वंदना सिंह तथा तृतीय स्थान पर कुमारी खुशबू यादव और पूनम यादव रही। एकल गायन में प्रथम स्थान भाग्यश्री पिथलिया , द्वितीय स्थान पर नेहा फिलिप, तृतीय स्थान पर फ़ायका खान रही। सुपा सजावट के परिणाम इस तरह रहे। समता तालरेजा प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान पर प्रतिभा भोई, तृतीय स्थान पर मोनिका वर्मा रही। परा सजावट में मोनिका वर्मा प्रथम, नेहा साहू ,अनीता यादव द्वितीय ,शगुफ्ता नूरी खान तृतीय स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी साहू काली माता के रूप में, द्वितीय स्थान पर बिपाशा दास भारत माता, फिजा खातून सरदार के रूप में रहे तृतीय स्थान पर वंदना पटेल देवसेना , अनीता साहू झांसी की रानी रहीं। एकल नृत्य कार्यक्रम का संचालन डॉ संध्या वर्मा ने बड़े ही रोचक अंदाज में किया। इसमें प्रथम स्थान पर  कोपल झा, भारती साहू, द्वितीय स्थान पर कृतिका बारी, फिजा खातून  तृतीय स्थान पर वंदना पटेल रही। आज का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ सुषमा तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर संध्या वर्मा डॉ उषा किरण अग्रवाल, डॉ शीला दुबे, डॉ कविता शर्मा, डॉ मीना पाठक, डॉ मनीषा गर्ग, डॉ प्रभा वर्मा, कल्पना झा, डॉ प्रीती पांडेय, डॉ रवि शर्मा, डॉ चित्रा देशपांडे, डॉ माधुरी श्रीवास्तव, डॉ मिनी गुप्ता डॉ सिरील डेनियल उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply