नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उपराष्‍ट्रपति नायडू ने केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से की बात कहा जीनोम वैली में ....पढ़ें पूरी खबर

उपराष्‍ट्रपति नायडू ने केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से की बात कहा जीनोम वैली में ....पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली ।  उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की और हैदराबाद के जीनोम वैली में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्‍थापित करने को लेकर तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर केन्‍द्र सरकार से विचार करने की मांग की। श्री नायडू ने इस मुद्दे पर तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री के. टी. रामाराव के अनुरोध के संदर्भ में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से चर्चा की।

पढ़ें : BIG BREAKING : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में लगी आग में 5 लोग जिन्दा जले, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को लिखे गए एक पत्र में श्री राव ने केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को बताया था कि हैदराबाद में प्रतिवर्ष छह बिलियन से अधिक खुराक तैयार की जाती है, जो विश्‍व स्‍तर पर टीके के उत्‍पादन का एक-तिहाई हिस्‍सा है।

पढ़ें : बड़ी खबर: मां की मौत से परेशान बेटी ने लगाई फांसी और फिर उसी फंदे से पिता ने भी की आत्महत्या

डॉ. हर्षवर्धन ने उपराष्‍ट्रपति को आश्‍वासन दिया कि सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए इस अनुरोध पर विचार किया जाएगा। उन्‍होंने उपराष्‍ट्रपति को यह भी बताया कि विश्‍व भर में सात टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से एक हिमाचल प्रदेश के कसौली में स्थित है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के संयंत्र के लिए एक अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍था की स्‍वीकृति की जरूरत होगी। 


Share

Leave a Reply