BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नकली नोटो से ओएलएक्स के जरिये ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 500-500 के 19 नोट दिए थे नकली..

नकली नोटो से ओएलएक्स के जरिये ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 500-500 के 19 नोट दिए थे नकली..
Share

भिलाई। 25 दिन पहले इंजीनियरिंग की छात्रा ने ओएलएक्स में अपने पुराने मोबाईल को बेचने के लिए विज्ञापन डाला। कीमत 10,500 रू. रखा गयाा। एक व्यक्ति ने उस मोबाईल को खरीदने के लिए छात्रा से बात की। सौदा 9500 रूपये में ऑॅन लाईन चैटिंग के जरिये से तय हो गया। खरीदने वाले व्यक्ति ने कहा मैं शााम वक्त मोबाईल को डिलिवरी लेने आउंगा। छात्रा शाम 5:30 बजे सिविक सेंटर के बाटा शोरूम के पास पहुंच गई उसके पास मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया उस  व्यक्ति ने छात्रा के हाथ में नोटो की गड्डी रखी और उससे मोबाईल लेकर तुरंत वहां से निकल गया। थोड़ी देर बाद जब लड़की ने नोटो को गिनना शुरू किया तो उसे नोटो के नकली होने का आभाश हुआ।

पढ़ें : बड़ी खबर: 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ हैवानो ने किया सामूहिक दुष्कर्म, छात्रा को पिलाई गई शराब

500-500 के 19 नोट उस व्यक्ति ने दिए थे। छात्रा के साथ गई अपनी मां को उन नोटो को दिखाया तब पता चला वो सारी नकली नोट थे। जिस मोबाइल नंबर के जरिये उस व्यक्ति से बात हुई थी वह नंबर उस व्यक्ति ने तुरंत बंद कर दिया था। इसी तरह की एक अन्य वारदात 13 जनवरी को शाम करीबन 08:00 बजे सुपेला थाना क्षेत्र में घटित हुई। जिसमें संतोष प्रजापति नामक व्यक्ति ने भी ओएलएक्स में अपने मोबाईल को बेचने का विज्ञापन दिया था। सामने वाले व्यक्ति ने उसे खरीदने के लिए रूचि दिखाई सौदा 17000 रूपये में ऑन लाईन चेटिंग के जरिये तय होने के बाद वह व्यक्ति रात्रि करीबन 8.00 बजे बटालियन के पास डिलीवरी लेने के लिए पहुंचा। मोबाईल लेकर उसने 17,500 रूपये के नोटो की गड्डी प्रार्थी संतोष प्रजापति को थमाकर तुरंत वहां से निकल गया। बाद में संतोष प्रजापति ने उन नोटो को देखा तो वे सभी 500-500 के नोट नकली थे। भिलाई नगर पुलिस ने मुखबीर सूचना के आधार पर कैम्प 2 निवासी सलमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर सलमान अंसारी के द्वारा घटना करना स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग 02 साल  पहले एक टीव्ही समाचार में उसने नकली नोटों को छापने के तरीकों के बारे में देखा था। उसने तभी योजना बनाई क्यों ना नोटों को कलर प्रिंटर से छापकर ओएलक्स से सामान बेचने वालों को ठगा जाये। उसने एक कलर प्रिंटर मशीन खरीदा नोटों को ठीक तरीके से प्रिंट करने पर सफाई से असली नोटो को रूप देने की प्रैक्टिस किया। जब उसे यकीन हो गया कि उसके द्वारा बनाये गये नोट बिल्कुल असली जैसे दिख रहे हैं। तब उसने ठगी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। गिरफ्तार आरोपी सलमान अंसार पावर हाऊस चौक भिलाई में मोमोस का ठेला लगाता है। साथ ही एक इंश्योरेस कंपनी में काम भी करता हैं। आरोपी गिरफ्तारी के बाद दोनों मामलों के प्रार्थियों उसकी विधिवत पहचान कार्यवाही की गई है। आरोपी के घर से कलर प्रिंटर काफी मात्रा में नकली नोट ठगी किये गये मोबाइल आदि जब्त किये गये हैं। आज दिनांक 25.01.2020 को थाना भिलाईनगर के अपराध क्रमांक 42/02 एवं थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर के अपराध क्रमांक 27/20 धारा 489 (ख), 489 (घ) 420 ताहि के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। 


Share

Leave a Reply