BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

50 बच्चों के साथ गन्दी हरकतें कर विदेशों में बेचीं वीडियो, पूर्व इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

50 बच्चों के साथ गन्दी हरकतें कर विदेशों में बेचीं वीडियो, पूर्व इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Share

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर और उनकी पत्नी के खिलाफ नाबालिगों के साथ यौन शोषण मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल की. यहां सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिन्हें पिछले साल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत के समक्ष मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.
रामभवन को 10 वर्षों में लगभग 50 नाबालिगों का यौन शोषण करने और दुनिया भर में पीडोफाइल के अंधेरे जाल पर अपने यौन कृत्यों की वीडियो क्लिप और तस्वीरें बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई के अनुसार, यह मामला पिछले साल एजेंसी के संज्ञान में लाया गया था.
रामभवन यूपी के बांदा जिले से गिरफ्तार किया गया था और तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम ने आठ मोबाइल फोन, लगभग 8 लाख रुपये नकद, सेक्स टॉय, लैपटॉप और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए थे, जिसमें भारी मात्रा में बाल यौन शोषण सामग्री थी.
बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जिलों में नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई ने एक बयान में कहा, “यह आरोप लगाया गया था कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली इन तस्वीरों और वीडियो फिल्मों को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग करके प्रकाशित और प्रसारित किया गया था. यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने बिक्री के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया था.”
 


Share

Leave a Reply