BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIDEO VIRAL : रानू मंडल का नया वीडियो हुआ वायरल, गाती दिखी बचपन का प्यार

 VIDEO VIRAL : रानू मंडल का नया वीडियो हुआ वायरल, गाती दिखी बचपन का प्यार
Share

इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) और बादशाह (Badshah) के 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाने की धूम मची हुई है। एक ओर जहां ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी इस पर खूब रील्स बनाए जा रहे हैं। इस बीच रानू मंडल (Ranu Mondal) का भी एक वीडियो सामने आया है, जहां वो बचपन का प्यार गाती दिख रही हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर सेकर्ड अड्डा (Sacred Adda) नाम के एक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स कॉलर माइक पकड़े नजर आ रहा है और साथ में खड़ीं रानू मंडल, सुपरहिट गाना बचपन का प्यार गाती दिख रही हैं। ये क्लिप काफी छोटा है, लेकिन तेजी से वायरल हो रहा है।

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले सहदेव का बचपन का प्यार गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ और हर कोई सहदेव का फैन हो गया। इसके बाद बादशाह ने सहदेव को मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया और उसके साथ इस गाने को रिक्रीए किया। ये गाना अब यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड पर बना हुआ है। बात अगर इसके ओरिजनल वीडियो की करें तो एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाता नजर आ रहा है। इस बच्चे का नाम सहदेव है, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहता है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो साल पुराना है।


 

Share

Leave a Reply