VIDEO VIRAL: दूल्हे ने मारी जोरदार सीटी तो दुल्हन यूं मटकाने लगी कमर, देखकर झूम उठे बाराती
Bride Groom Video: कई बार दूल्हे और दुल्हन की जोड़ी कुछ ऐसी होती है, जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. जी हां, अगर दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में एक्साइटमेंट तरीके से एन्जॉय करते हैं तो देखने वालों को और भी मजा आता है. कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में देखा जा सकता है.
दुल्हन को देखकर सीटी बजाने लगा दूल्हा
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर खड़ा दूल्हा अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था. जैसे ही दुल्हन सामने से आती है तो दूल्हा देखकर बेहद एक्साइटेड हो जाता है. दूल्हा अपनी एक्साइटमेंट में जमकर सीटियां बजाने लग जाता है. सीटी बजाते हुए दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है.
दूल्हे को देखकर दुल्हन भी झूम उठी
सामने से आई दुल्हन भी झूमकर नाचने लगी और फिर दूल्हा भी उसके करीब जाकर डांस करने लग जाता है. दूल्हे और दुल्हन की यह जोड़ी वहां मौजूद लोगों को बेहद पसंद आई. यह देखने के दूल्हे के साथ आए बाराती भी नाचने के मूड में आ गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels Video) पर दुल्हनिया नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे हजारों लोगों ने लाइक कर लिया.







.jpeg)












