BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIDEO VIRAL : बाइक पर बैठा था शख्स, ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ने कर डाला 'एय़रलिफ्ट'

 VIDEO VIRAL : बाइक पर बैठा था शख्स, ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ने कर डाला 'एय़रलिफ्ट'
Share

सोशल मीडिया पर एयरलिफ्ट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी विदेश में फंसे लोगों को भारत वापस लाने के लिए एयरलिफ्ट के वीडियो सामने आते हैं तो कभी मुसीबत में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने का वीडियो देखने को मिल जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाइक सवार युवक की एययरलिफ्ट का वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल पुणे के नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक के साथ-साथ उस पर बैठे युवक को भी यातायात विभाग के लोग उठाकर ले गए। 

इस शख्स की तस्वीरें और वाडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक विभाग के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अगर बाइक सवार शख्स की इसमें गलती भी है तो यातायात विभाग को इस तरह से बाइक से साथ हवा में उठाना ठीक नहीं था। वह गिर भी सकता था और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी तो फिर इसका जिम्मेदार कौन होता।

जब बाइक सवार शख्स को ट्रैफिक विभाग के लोग उठा रहे थे उस समय वह बार बार कह रहा था कि सर मेरी बाइक नो पार्किंग में नहीं है। मैं सिर्फ दो मिनट के लिए ही सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक खड़ी नहीं की है मैं अब यहां से तुरंत निकल रहा हूं। कृपया मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई न करें और मेरी बाइक छोड़ दें। इतना अपील करने के बाद भी ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोगों ने नहीं सुनी और उसके बाइक को उठा लिए।

वहीं आस पास के लोगों ने कहा कि नानापेठ इलाके में ट्रैफिक पुलिस लगातार आम नागरिकों को परेशान करती है। जब भी दुकानों में सामान लेने जाओ और दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करो तो वो गाड़ी उठाकर ले जाते हैं और कुछ देने और लेने के बाद ही गाड़ी को छोड़ते हैं।

फोटोज वायरल होने के बाद इस मामले में ट्रैफिक डिपार्टमेंट के डीसीपी श्रीराम ने कहा कि नाना पेठ इलाके में हुई घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर इसकी जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यातायात विभाग ने कहा कि बाइक 'नो-पार्किंग' जोन में खड़ी थी और जब वह उसे उठाने लगे तो बाइक सवार जानबूझकर बाइक पर बैठ गया।

Share

Leave a Reply