BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIDEO : अधेड़ व्यक्ति के ऊपर चढ़ी बस, जिंदा बचा, फिर जो किया, देखें वीडियो

VIDEO : अधेड़ व्यक्ति के ऊपर चढ़ी बस, जिंदा बचा, फिर जो किया, देखें वीडियो
Share

 मुंबई। पवई में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को एक बस ने टक्कर मार दी। भयभीत राहगीर देखते रहे और बस उस शख्स के ऊपर से गुजर कर आगे चली गई। यह घटना मंगलवार दोपहर 2.40 बजे की है। फैशनेबल पवई क्षेत्र में लेकसाइड कॉम्प्लेक्स के पास एवरेस्ट हाइट्स बिल्डिंग के ठीक बाहर हुआ यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

45 सेकंड के इस आश्चर्यजनक वीडियो में संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते वाहनों और कई पैदल चलने वालों को सावधानी से सड़क पार करते देखा जा रहा है। अचानक, सफेद कुर्ता-पायजामा में एक आदमी सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, तभी छात्रों से भरी बस उसे टक्कर मार देती है। वह लड़खड़ाता है और गिर जाता है उसके बाद बस उसके ऊपर से गुजर जाती है।

देखें वीडियो 

इस हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग डर जाते हैं और बस ड्राइवर को चिल्लाते हुए रोकते हैं। ड्राइवर बस को रोक देता है। थोड़ी ही देर बार जिस व्यक्ति के ऊपर से बस गुजरी थी वह उठ खड़ा होता है और चिल्लाते हुए ड्राइवर के पास जाता है।

स्थानीय प्रदीप एस मेनन ने कहा कि पवई-चांदीवली क्षेत्रों में यातायात का हाल बुरा है। मुंबई यातायात पुलिस और BMC को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तत्काल ध्यान देना चाहिए, हमेशा चमत्कार नहीं हो सकता।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे बीजेपी वार्ड 157, स्थानीय बीजेपी सांसद पूनम महाजन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, स्थानीय लोगों, नागरिक संघों और पवई क्षेत्र के अन्य लोगों को टैग किया गया है और वायरल किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply