VIDEO: भोजपुरी फिल्म का बेहद रोमांटिक सॉन्ग 'पोरे पोरे चढ़ल' रिलीज, यहां देखिये विडियो
भोजपुरी जगत के सुपरस्टार सत्येन्द्र कुमार सिंह और अभिनेत्री प्रियंका पंडित की भोजपुरी फिल्म 'द पावर ऑफ दहशत' (The Power Of Dahashat) का बेहद जबरदस्त वीडियो सांग "पोरे पोरे चढ़ल" (Pore Pore Chadhal) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है|
इस डांस नम्बर को कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं. इस गाने में सत्येन्द्र कुमार सिंह और प्रियंका पंडित (Satyendra Kumar Singh Priyanka Pandit) की परफॉर्मेंस कमाल की है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस गीत को खुशबू जैन (Khushboo Jain) ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है. दामोदर राव का संगीत है जबकि गीतकार हैं राजेश मिश्रा. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज प्रियंका पंडित के गाने (Priyanka Pandit Song) में डांस और ग्लैमर का ऐसा तड़का है कि दर्शकों की नजर एक सेकंड के लिए भी नहीं हटती. आपको बता दें कि यह फ़िल्म एक जाबाज आईपीएस असफर के जीवन पर आधारित रियल स्टोरी है|
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज प्रियंका पंडित के गाने में डांस और ग्लैमर का ऐसा तड़का है कि दर्शकों की नजर एक सेकंड के लिए भी नहीं हटती. आपको बता दें कि यह फ़िल्म एक जाबाज आईपीएस असफर के जीवन पर आधारित रियल स्टोरी है. एक्शन से भरपूर फिल्म "द पावर ऑफ दहशत" में सत्येन्द्र कुमार सिंह और प्रियंका पंडित की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता है. प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फ़िल्म "द पावर ऑफ दहशत" का निर्देशन कुशल डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने किया है. संगीत छोटे बाबा व दामोदर राव ने दिया है. मुख्य कलाकार सत्येन्द्र कुमार सिंह व प्रियंका पंडित के साथ संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, सी.पी. भट्ट, साहिल शेख हैं|







.jpeg)












