BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIDEO: बेयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक सफर पर निकले बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन

VIDEO: बेयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक सफर पर निकले बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन
Share

नई दिल्ली. डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाला मशहूर शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए थे. उनके बाद सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसी हस्तियां भी बेयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक सफर पर निकलीं. अब बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन भी एक रोमांचक सफर पर निकल चुके हैं. हिंद महासागर में शूट किए गए इस शो का पहला लुक जारी किया गया है. इस तरह एक्शन स्टार अजय देवगन को खतरों के खिलाड़ी बेयर ग्रिल्स के साथ शो में देखा जा सकेगा. और उनका रोमांचक सफर भी.

अजय देवगन ने अपने शूटिंग अनुभव साझा किए, 'यह मेरा पहला अभियान है और मैं आपको बता सकता हूं कि यह बच्चों का खेल नहीं था! मेरे पिता एक एक्शन डायरेक्टर थे और भारतीय उद्योग में मेरे 30 साल के करियर के दौरान, मुझे कई खतरनाक एक्शन सहित कई भूमिकाएं निभाने का सौभाग्य मिला है. और, यह उन समयों में से एक था जब मुझे उन सीखों को फिर से परखना पड़ा. मैं बहुत खुश हूं कि यह मौका मेरे पास आया, इसने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और आगे बढ़ने में मदद की. बेयर को सलाम जो प्रकृति के साथ एक बहुत जरूरी संबंध तलाशने और विकसित करने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, और मुझे सुरक्षित रखने के लिए भी.'
अजय देवगन के साथ काम करने पर बेयर ग्रिल्स ने कहा, 'अजय को वाइल्ड में ले जाना और उनके साथ साहसिक कार्य करना एक सौभाग्य की बात थी. रेगिस्तानी द्वीपों पर जीवित रहना हमेशा कठिन होता है और अजय ने वह करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता दिखाई. वह अविश्वसनीय रूप से ईमानदार भी थे, उन्होंने अपने जीवन और करियर से जुड़ी बहुत सारी अंतर्दृष्टि साझा की और मैं उस ईमानदारी को बहुत महत्व देता हूं. एक बात जो मैंने अजय के बारे में सीखी है वह यह है कि वह एक शांत व्यक्ति है, लेकिन वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसके दिल में बहुत प्यार और ताकत है.' यह एपिसोड डिस्कवरी प्लस पर 22 अक्तूबर को रिलीज होगा.

 


Share

Leave a Reply