video : बॉयफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो महिला ने सुपरबाइक में लगा दी आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हरकत
बैंकॉक. प्यार में धोखा मिलने पर अलग-अलग तरीके से गुस्सा निकालते हैं. इंटरनेट पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की बाइक को आग के हवाले कर देती है. इस सुपरबाइक की कीमत 23 लाख रुपये बताई जा रही है.
ये वीडियो थाईलैंड का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पेट्रोल का गैलन सुपरबाइक पर उड़ेल देती है और फिर लाइटर से आग लगा देती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बाइक को सिर्फ इसलिए आग लगा दिया, क्योंकि उसने ब्रेकअप कर लिया था. लड़की की ये हरकत पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
महिला ने गिफ्ट की थी बाइक
लड़की अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए बैंकॉक के श्रीनाखरिनविरोट यूनिवर्सिटी पहुंची थीं. जहां वो काम करता है. लड़की ने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड को ये बाइक गिफ्ट की थी.
इस घटना से किसी इंसान की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन बाइक के पास खड़े 6 वाहन आग की चपेट में आ गए. घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और महिला पर आगजनी का आरोप है.







.jpeg)












