Video : जानिए आखिर किसके लिए भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा 'आई लव यू'
सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अक्षरा का ये वीडियो (Akshara Singh Video) भी उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में ब्लू ड्रैस पहने वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसमें अक्षरा का कृति सेनन (Kriti Sanon) के गाने 'चल वहां जाते हैं' (chal wahan jaate hain) पर परफॉर्मेंस फैंस को खासा पसंद आ रहा है. गाना अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है, जिसपर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के संजीदा एक्सप्रेशन और डांस स्टेप कमाल लग रहे हैं. अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये रील वीडियो शेयर किया है, जिसपर अभी तक 42000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. अक्षरा ने इस वीडियो के साथ लिखा- ‘आई लव यू’. वीडियो पर कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं.
इससे पहले भी अक्षरा का एक वीडियो (Akshara Singh Video) उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा था. इसमें वो मीका सिंह (Mika Singh) और नीति मोहन (Neeti Mohan) के गाने ‘पिया मोरे’ पर लिप सिंक कर रही थीं. गाने में उनके एक्सप्रेशन हमेशा की तरह दमदार दिख रहे थे. अक्षरा के इस गाने के बाद लोग उनके दीवाने हो रहे थे. वीडियो को अभी तक करीब 3 लाख व्यूज मिल गए हैं. वीडियो में कैप्शन में लिखा है ‘अगर ये वीडियो आपको पसंद आया हो तो हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करें’. फैंस भी कमेंट करने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं और खूब कमेंट भेज रहे हैं.







.jpeg)












