नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIDEO: मेट्रो में शख्स ने महिला से की मारपीट की कोशिश, फिर लोगो ने जो किया उसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान

VIDEO: मेट्रो में शख्स ने महिला से की मारपीट की कोशिश, फिर लोगो ने जो किया उसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान
Share

आपने कभी-न-कभी देखा होगा की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो जाता है. हालांकि झगड़ों को लोग आराम से निपटा भी लेते हैं मगर कई बार स्थिति हाथ से निकल जाती है और लोग हिंसक होने लगते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में लंदन की एक मेट्रो ट्रेन में हुआ. ट्रेन में एक शख्स महिला से लड़ने लगा और दोनों के बीच लड़ाई इतनी गंभीर हो गई कि अन्य लोगों को महिला की मदद के लिए आगे आना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


बीते शुक्रवार को लंदन के सेंट्रेल लाइन ट्रेन का ये हादसा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स मेट्रो में खड़ा है और दूर खड़ी एक महिला से बहस कर रहा है. दोनों के आसपास कई लोग बैठे भी नजर आ रहे हैं जो उनकी बातों को सुन रहे हैं. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार शख्स महिला से गालीगलौज करता भी नजर आ रहा है. वीडियो में महिला की आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही है मगर वो शख्स को जवाब देने के बाद मुस्कुराती भी नजर आती है. महिला की तरफ से बातें गंभीर होती नहीं दिख रही हैं मगर शख्स महिला को गुस्से में कई चीजें बोलता दिख रहा है.

गुस्से में वो इतना आग बबूला हो जाता है कि वो अचानक से कूदते हुए महिला के बिल्कुल नजदीक चला जाता है और उसके बेहद पास खड़ा होकर उसपर हमला करने की फिराक में होता ही है कि वहां बैठे दूसरे लोग मिहला की सुरक्षा के लिए आ जाते हैं. लोग शख्स को पहले महिला से दूर करते हैं और फिर उसकी जमकर पिटाई कर देते हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि वो शख्स की जमकर पिटाई करते हैं और उसे जमीन पर भी गिरा देते हैं. वीडियो पर एक शख्स ने कहा कि ट्रेन के लोगों ने शख्स की पिटाई कर के अच्छा किया. और महिला के आत्म बल की लोग तारीफ करते हैं. ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है.


Share

Leave a Reply