BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIDEO : सारा अली खान अपने एक फैन के हाथो वड़ा पाव लेते हुए नज़र आई, यहाँ देखे

VIDEO : सारा अली खान अपने एक फैन  के हाथो वड़ा पाव लेते  हुए नज़र आई, यहाँ देखे
Share

नई दिल्ली : सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है. सारा अली खान को फिल्म में बहुत प्यार मील रहा है. सारा भी सक्सेस को खुद पर हावी नहीं होने देती और हमेशा 'डाउन टू अर्थ' रहने की कोशिश करती हैं. उन्होंने फिर से एक उदाहरण दिया है, जिसमें उनका सादगी भरा रूप देखने को मिल रही है. दरअसल, सारा अली खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन से वड़ा पाव लेती नजर आ रही हैं. इस दौरान विक्की कौशल भी मौजूद रहे.

सारा अली खान के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो विक्की कौशल के साथ फैन्स का अभिवादन स्वीकार करने के बाद कार में बैठ जाती हैं और तभी एक फैन वड़ा पाव लेकर आता है और उन्हें दे देता है. सारा भी फैन को नाराज न करते हुए प्यार से वड़ा पाव रख लेती हैं. अब उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. एक फैन वीडियो पर लिखता है: 'वह बहुत विनम्र है.' वहीं, दूसरे फैन ने लिखा: 'वो सबसे अच्छी है |

सारा अली खान के वीडियो पर इसी तरह के कॉमेंट से फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि सारा ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं.1' में देखा गया था. सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा अली खान एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी. बता दें कि फिल्मों के अलावा सारा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें 36.9 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.
 


Share

Leave a Reply