VIDEO: देखते ही देखते जमीन में समा गई पूरी कार, जानिए क्यों हुआ ऐसा
महाराष्ट्र का राजधानी मुंबई में मानसून के दस्तक के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कहीं सड़कें जलमग्न हो गईं तो कहीं बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इसी बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक कार देखते-देखते जमीन में धंस गई।
जमीन में कार धंसने की घटना पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर कहा है कि जहां पर कार जमीन में धंसी है वहां पर पहले एक कुआं था। कुछ लोगों ने इसे कंक्रीट के स्लैब से ढक दिया था और इसके ऊपर कारों को खड़ा करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने कहा कि घटना कोई घायल नहीं हुआ है। बारिश की वजह से जमीन घंसने के कारण यह घटना हुई है।
वहीं, बीएमसी ने भी बयान जारी कर कहा है कि इस कार हादसे से निगम का कोई लेना-देना नहीं है। यह घटना घाटकोपर इलाके की एक सोसायटी की है। बता दें कि मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया। लिहाजा बस और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देखे विडियो
#MumbaiRains
— Subodh Srivastava (@SuboSrivastava) June 13, 2021
Car swallowed completely by a sinkhole in residential complex in Mumbai.. Later discovered that it was a covered well under a parking lot! pic.twitter.com/nvLct0QqfU







.jpeg)












