VIDEO: कुत्ते को जबरदस्ती प्रताड़ित कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ..........
कुत्तों को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. उसके जितना वफादार कोई नहीं हो सकता. मगर कई इंसान जानवरों से प्यार करना नहीं जानते. उन्हें जानवरों को प्रताड़ित करने में आनंद आता है. हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक निर्दयी शख्स एक कुत्ते को प्रताड़ित करता दिखायी दे रहा है. वो उसे बुरी तरह बरताव करता है कि तभी एक गाय वहां आ जाती है.
ट्विटर पर ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने पोस्ट किया है. वीडियो में शख्स चेक शर्ट और पैंट पहने सड़क पर खड़ा नजर आ रहा है. उसके साथ एक कुत्ता भी खड़ा हुआ है. शख्स कुत्ते को प्रताड़ित करता दिख रहा है. वो उसके सर और कान को बेहद दर्दनाक तरीके से दबाए हुए है जिससे उसे गंभीर पीड़ा भी हो रही है. कुत्ता चीखता हुआ सुनाई दे रहा है मगर उस शख्स पर कोई असर नहीं पड़ रहा. वो जानवर को प्रताड़ित कर ही रहा होता है कि अचानक वहां एक गाय चली आती है. वो अपनी सींघ से कुत्ते को अलग करती है और फिर शख्स पर हल्ला बोल देती है. गाय के हमले में शख्स नीचे गिर जाता है और गाय (Cow Saves Dog Viral Video) उसपर उसी प्रकार हमला कर देती है जैसे वो कुत्ते पर हमला कर रहा था.
सुशांत नंदा ने ये वीडियो कल पोस्ट किया था जिसका कैप्शन था- ‘कर्मा’. जब से वीडियो पोस्ट हुआ है तब से कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिच चुके हैं जबकि 15 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं. लोगों ने जहां गाय की तारीफ की वहीं वीडियो बनाने वाले की भी आलोचना कर रहे हैं. एक शख्स ने कहा- “वो गाय वीडियो बनाने वाले शख्स से कहीं बेहतर है.” जबकि एक अन्य शख्स ने कमेंट किया- “ये समझने की कोशिश कर रहा हूं कि इस वीडियो में जानवर कौन है. माफ करना मगर कोई प्रश्न ही नहीं उठता कि जानवर वो शख्स है.” जबकि इसी कमेंट पर एक अन्य शख्स ने कमेंट किया कि जो शख्स रिकॉर्डिंग कर रहा है वो असली जानवर है. एक युवक ने कमेंट किया कि एक जानवर दूसरे का दर्द समझ सकता है मगर वहां खड़े लोग उस जानवर का दर्द नहीं समझ सकते.
Karma pic.twitter.com/AzduZTqXH6
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 31, 2021







.jpeg)
.jpg)











