Video: वेडिंग फोटो-शूट के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन का हुआ ये हाल, आप भी देखते रह जायेंगे
आज कल सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े हुए मजेदार वीडियो खूब धमाल मचा रहे हैं. किसी वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच का प्यार दिख रहा होता है, तो किसी में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का अनोखा फोटोशूट होता है. दूल्हा-दुल्हन के ऐसे ही फोटो-शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा-दुल्हन कीचड़ में फोटो-शूट करवाने पहुंच गए. इस दौरान ऐसी भद पिटी की अगर आप होते तो उल्टियां कर देते.
दरअसल, इस वायरल वीडियो को दूल्हा और दुल्हन फोटोग्राफी के लिए कीचड़ में पोज दे रहे हैं. फोटोग्राफर उनसे कुछ अलग पोज देने के लिए कहता है. इसके बाद दूल्हा दुल्हन को अपनी बाहों में उठाता है. तभी उनका संतुलन बिगड़ता है और दोनों कीचड़ में गिर जाते हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो-







.jpeg)












