VIDEO : दिग्गज एक्ट्रेस और TikTok सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा' पर किया गदर डांस
भोजपुरी (Bhojpuri) की दिग्गज एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा (Akshara) ने इंडस्ट्री में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. उनके गाने और उनकी फिल्मों खूब धूम मचाते हैं. कमाई के मामले में भी वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं. कुछ वक्त पहले उनका एक बवाल भोजपुरी गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' (Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai) रिलीज हुआ था जो खूब वायरल हुआ था. इस गाने पर कई लोगों ने वीडियोज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम मॉडल (Instagram Model) और एक वक्त में भारत की टिकटॉक (TikTok) स्टार आकांक्षा जांगीर (Akanksha Jangir) ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो (Instagram Reel Video) पोस्ट किया था जिसमें वो बेहद सेक्सी लुक में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो अक्षरा सिंह के गाने (Akshara Singh Song) 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' पर बवाल डांस कर रही हैं. आकांक्षा ने वीडियो में गजब के एक्सप्रेशन भी दिए हैं. इस वीडियो में उनका बोल्ड लुक नजर आ रहा है. उन्होंने शॉर्ट्स और टॉप पहना है जो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Video) कर दिया है और अब तक इस वीडियो को 1 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं और 1.4 मिलियन यानी 14 लाख से ज्यादा इस वीडियो के व्यूज हैं!







.jpeg)












