नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

वियना आतंकी हमला: संकट की घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत- मोदी

 वियना आतंकी हमला: संकट की घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत- मोदी
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकवादी हमले को दुखद करार देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत इस संकट के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है।

वियना में सोमवार रात घातक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने यहूदी धर्मस्थल सहित 06 स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें कम से कम 07 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, वियना में नृशंस आतंकी हमलों के समाचार से गहरा सदमा लगा और दु:ख हुआ। भारत इस संकट के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदना पीडि़तों और उनके परिवारों के साथ हैं।

Share

Leave a Reply