BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

5 कथित नक्सलियों की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने बताया फर्जी और जवानों पर लगाये 15000 रुपये लेने का आरोप, जाने पूरी खबर...

5 कथित नक्सलियों की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने बताया फर्जी और जवानों पर लगाये 15000 रुपये लेने का आरोप, जाने पूरी खबर...
Share

विधायक विक्रम मंडावी से मिलकर रिहाई की मांग रखी

एक स्थाई वारंटी सहित 06 नक्सली गिरफ्तार 
बीजापुर। जिले के गंगालुर थाना अंतर्गत ग्राम पीडिय़ा के गोटपल्ली के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद विस्फोटक सहित 05 गिरफ्तार नक्सलियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षाबल के जवानों ने निर्दोष ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुए गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने जवानों पर 15000 रुपये लेने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचकर विधायक विक्रम मंडावी से मिलकर निर्दोष ग्रामीणों को नक्सली बताकर गिरफ्तार करने की शिकायत करते हुए रिहाई की मांग की है। ग्रामीण सोरी धन्ना ने बताया कि उक्त 05 ग्रामीण नदी में नहाने गये थे, वहां से फोर्स के जवानों ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसपी बीजापुर से चर्चा किया गया है। एसपी ने मामले की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद कोशिश कर रहे हैं कि निर्दोष आदिवासी जेल न जायें।  
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिले से गंगालुर थाना अंतर्गत ग्राम पीडिय़ा के गोटपल्ली में जवानों के पंहुचते ही नक्सलियों द्वारा पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्यवाही की गई। घटनास्थल पर घेराबंदी कर मौके से विस्फोटक, नक्सल सामग्री सहित 05 नक्सलियों को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में भीमा लेकाम, राजू ओयाम, भीमा बाड़से, सोमलू ओयाम, शांति कलमू शामिल है। इनके कब्जे से पीटठू, कार्डेक्स वायर, बिजली का वायर, डेटोनेटर, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, पटाका, एसएलआर के खाली खोखा बरामद किया गया। वहीं पालनार से नक्सली अपराध के फरार स्थाई वारंटी सोनू ताती पालनार मातापारा को पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया।
 

Share

Leave a Reply