नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

10 साल के बच्चे से दरिंदगी, सिगरेट से जलाया चेहरा, कील से निकाली आँखे

10 साल के बच्चे से दरिंदगी, सिगरेट से जलाया चेहरा, कील से निकाली आँखे
Share

कानपुर : कानपुर में 10 साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बच्चे के शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान, कील गाड़कर निकाली गई आंख , ऐसी दरिंदगी की गई, जिसे देख सुनकर इलाके के लोगों के साथ-साथ उन पुलिसवालों के भी दिल कांप उठे हैं, जो बॉडी का पंचनामा करने पहुंचे थे।


जानकारी के अनुसार कानपुर के नर्वल में लापता मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। घर के बाहर खेलते वक्त उसे अगवा किया गया था। सुबह घर के पास खेत में नग्न अवस्था में शव बरामद होते ही सनसनी मच गई। शरीर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था।
गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर हंगामा किया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कस्बे के एक गांव में राज मिस्त्री के परिवार में पत्नी के अलावा 10 बच्चे हैं। 10 साल का मासूम पांचवें नंबर पर था। पिता के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे वह घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक लापता हो गया।


पाली चौकी पर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया मगर फोटो न होने के कारण पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। मंगलवार सुबह दस बजे घर से 250 मीटर दूर खेत में कटाई करने गए किसानों ने बच्चे का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मासूम की गर्दन पर जूता रखा हुआ था। घटनास्थल से 50 कदम की दूरी पर यूकेलिप्टस का बाग है, वहां छानबीन के दौरान कपड़े बरामद हुए। शव के दूसरी तरफ शराब की बोतल, दो डिस्पोजल ग्लास और सिगरेट की डिब्बी मिली। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


एसपी कानपुर आउटर ने कहा कि परिजनों की किसी से दुश्मनी नहीं है। फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के नाम लिए हैं, उन्हें बैठाकर पूछताछ की जा रही है। जो तहरीर दी गई है उसके आधार पर 302 व 201 के तहच एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुकर्म की पुष्टि होने पर उसकी धारा भी जोड़ दी जाएगी।
 


Share

Leave a Reply