BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIRAL VIDEO: कचौड़ी में प्याज कम मिली तो लड़की गुस्साई, रेहड़ी को गिराया..जड़ा थप्पड़

VIRAL VIDEO: कचौड़ी में प्याज कम मिली तो लड़की गुस्साई, रेहड़ी को गिराया..जड़ा थप्पड़
Share

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार स्ट्रीट फूड के भी अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की एक कचौड़ी बेचने वाले के साथ गाली-गलौच करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं लड़की ने उस कचौड़ी वाले की साइकिल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह उसे धमकी देते हुए भी दिखाई दे रही है।
दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक कचौड़ी वाले से प्याज को लेकर बहस कर रही है। कचौड़ी वाला लड़की को प्याज खत्म होने के कारण बता रहा है और फिर यहीं से हंगामा शुरू हो गया। लड़की ने कचौड़ी वाले को गालियां भी दी और उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।
इतना ही नहीं लड़की ने रेहड़ी पर लात भी मारी। लात मारने की वजह से रेहड़ी पलट जाती है और कचौड़ी वाले का समान जमीन पर बिखर जाता है। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ भी लड़की काफी बदतमीजी से बात करती हुई दिख रही है। जब कचौड़ी वाला अपने पैसे मांगता है तो लड़की और ज्यादा गुस्सा हो जाती है।
वहां मौजूद कुछ लोग इस वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। यह लड़की उनके ऊपर भी गुस्से में दिखाई दे रही है और वीडियो को बंद करने की बात करते हुए धमकी दे रही है। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह कब और कहां का है, इसका पता नहीं चल पाया है।
यहां देखें वीडियो..
 


Share

Leave a Reply