BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Viral Video : बीच सड़क नाचना लड़की को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने दी ये नसीहत

 Viral Video : बीच सड़क नाचना लड़की को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने दी ये नसीहत
Share

नई दिल्ली : फेमस होने के चक्कर में लोग कुछ भी करते है। सोशल मीडिया का क्रेज लोगों पर ऐसा छाया हुआ है कि ये ना जगह देखते न मौका। कही पर भी वीडियो बनाना शुरू कर देते है। मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में रसोमा चौक पर एक लड़की डांस कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

यह वायरल वीडियो अब इंदौर के यातायात विभाग के पुलिस (ट्रैफिक पुलिस) के पास पहुंचा है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस डांस करने वाली युवती समेत तमाम युवाओं को  नसीहत दे दी है। उन्होंने कहां कि वीडियो बनाने के लिए सुरक्षित स्थान का चयन किया जाना चाहिए। ताकि वीडियो बनाने वाले भी सेफ रहे और आम जनता को भी दिक्कत ना हो। 
 

आपको बता दें कि इस लड़की ने जिस चौराहे पर डांस किया है वह चौराहा इंदौर के सबसे व्यस्त चौराहे में से एक है। रसोमा चौराहे पर श्रेया कालरा नाम की इस लड़की ने रेड सिग्नल पर आकर अचानक डांस करने लगी।  इसके बाद श्रेया ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला और यह वीडियो कुछ ही देर में जमकर वायरल हो गया। 

ट्रैफिक पुलिस ने की ये अपील वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो को जब ट्रैफिक पुलिस ने देखा तो उन्होंने युवाओं को अपील की है कि मनोरंजन ऐसी जगह पर करे जहां उनकी जान को कोई खतरा ना हो। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा युवा एंटरटेनमेंट के लिए कई अलग-अलग एक्टिविटी करते हैं।

लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान को कोई खतरा हो क्योंकि ट्रैफिक के समय पर ऐसा करना काफी हानिकारक हो सकता है। 

Share

Leave a Reply