BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विराट के ऐलान से चल रही अटकलों पर लगा विराम , जाने विराट ने क्या कहा ...

विराट के ऐलान से चल रही अटकलों पर लगा विराम , जाने विराट ने क्या कहा ...
Share

मुंबई : भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह दक्षिण अफ्रीका में आगामी एक दिवसीय श्रृंखला में भाग लेंगे। उनके इस ऐलान से उनकी उपलब्धता और सीमित ओवरों की टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनके समीकरणों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं चयन के लिये उपलब्ध था और मैं हमेशा चयन के लिए उपलब्ध हूं। मैंने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से विश्राम के लिये कभी संपर्क नहीं किया। मैं दक्षिण अफ्रीका में एक दिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध हूं और पहले भी उपलब्ध था।’’

बता दे कि पिछले दो दिन से अटकलें लगायी जा रही थी कि कोहली और रोहित के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।कोहली ने संयुक्त अरब अमीरात में टी2 0 विश्व कप शुरू होने से पहले घोषणा की थी कि वह इस टूर्नामेंट के बाद भारत की टी 20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा जिसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे
 


Share

Leave a Reply