BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विराट कोहली ने अपने नाम की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज: इस तरह बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

विराट कोहली ने अपने नाम की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज: इस तरह बने दुनिया के पहले क्रिकेटर
Share

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। विराट के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) पहुंच गई है। इस जादुई आंकड़े पर पहुंचने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।


मॉर्डन क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार कोहली 100 मिलियन क्लब में पहुंचने वाले खेल की दुनिया के चौथे और ओवरऑल 23वें सेलिब्रेटी बन गए हैं।

इससे पहले जो खिलाड़ी इस क्लब में शामिल हैं वह फुटबॉल की दुनिया से हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले जबकि अर्जेंटीना के लियोनल मेसी , दूसरे वहीं ब्राजील के नेमार तीसरे नंबर पर हैं। इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर आईसीसी ने भी विराट को बधाई दी है।

कोहली ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा-
कोहली ने इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका (60 मिलियन) फॉलोअर्स के साथ दूसरी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 58* मिलियन फॉलोअर्स की साथी तीसरी भारतीय हैं।

सबसे आगे रोनाल्डो-
दुनिया में फिलहाल सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स रखने वाली हस्ती की बात करें तो इस फेहरिस्त में फुटबॉल के जानेमाने स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) 266 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं।

चौथा टेस्ट 4 मार्च से-
कोहली इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया यदि इस टेस्ट को ड्रॉ या जीत लेती है तो वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।

Share

Leave a Reply