BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

100वें टेस्ट में इस बड़े कीर्तिमान पर रहेंगी विराट कोहली की नजरें, सचिन और गावस्कर भी नहीं कर पाए ऐसा

100वें टेस्ट में इस बड़े कीर्तिमान पर रहेंगी विराट कोहली की नजरें, सचिन और गावस्कर भी नहीं कर पाए ऐसा
Share

टी20 के बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. इस सीरीज़ का पहला मुकाबला मोहाली में 4 मार्च से खेला जाएगा. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट है. ऐसे में वह अपने इस ऐतिहासिक मुकाबले को और भी खास बनाना चाहेंगे. अपने 100वें टेस्ट में विराट कोहली की नजरें इस बड़े कीर्तिमान पर रहेंगी.
100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं किंग कोहली
विराट कोहली से पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, दिलीप वेंगसरकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और कपिल देव 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी बल्लेबाज़ ने अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं लगाया है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ किंग कोहली 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं.
कोहली का 100वां टेस्ट देखने दर्शक आ सकेंगे स्टेडियम
विराट कोहली का 100वां टेस्ट देखने दर्शक स्टेडियम आ सकेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम आने की इजाज़त मिल गई है. कोरोना महामारी के कारण पहले इस टेस्ट को दर्शकों के बिना ही खेले जाने का फैसला लिया गया था. लेकिन अब बीसीसीआई ने अपना फैसल बदल दिया है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विराट कोहली को 100वें टेस्ट के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि कोहली हमारे चैम्पियन खिलाड़ी हैं. हमें उम्मीद है कि वह आगे भी देश के लिए कई मैच खेलेंगे.

 


Share

Leave a Reply