लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

विस मानसून सत्र : सदन में उठा शिक्षा का अधिकार का मुद्दा

विस मानसून सत्र : सदन में उठा शिक्षा का अधिकार का मुद्दा
Share

रायपुर: विधानसभा में जनता कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह ने शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों के प्रवेश लक्ष्य पर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि- शैक्षणिक सत्र 2019-20 , 2020-21 और 2021-22 में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत कितने बच्चों को प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक कितनों को प्रवेश दिया गया ? अल्पसंख्यक वर्ग के द्वारा संचालित निजी स्कूलों के लिए क्या RTE लागू होता है ? अगर हां तो क्यो ? अल्पसंख्यक वर्ग के लिए प्रदेश मं2 कौन कौन से स्कूल संचालित है और यह स्कूल कहां-कहां चल रहे है और क्या इन स्कूलों में अल्पसंख्यक बच्चों को प्रवेश के लिए कितनी सीट आरक्षित है, अगर नहीं है तो क्यों ?

जवाब में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आकड़ो के साथ दिया जवाब –
शिक्षा का अधिकार के तहत वर्षवार आरक्षित सीटें - साल 2019-20 में 81,242 आरक्षित सीट रही जिसमें सिर्फ 48,167 बच्चों को प्रवेश मिला।
साल 2020-21 के लिये आरक्षित सीटें 81,242 थी जिसमे 52,689 बच्चों को प्रवेश मिला।
साल 2021-22 के लिए आरक्षण में 2246 सीटें बढ़ाई गई आरक्षण की कुल सीटों की संख्या हुई 83,688 हुई जिसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
जबकि अल्पसंख्यक वर्ग की संस्थाओं में यह प्रक्रिया लागू नहीं होती। क्योंकि कानून में इसका प्रावधान नहीं है। इसलिए प्रश्न का पूरा उत्तर नहीं दिया जा सकता।


Share

Leave a Reply